29.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

रायगढ़ में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर नाबालिग की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर नाबालिग की पिटाई,...

Date:

रायगढ़ : 06 अगस्त 2025

कोतरा रोड थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर तीन युवकों ने 17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और चुड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। मारपीट में उसकी आंख और हाथ में भी गंभीर चोट आई है। पीड़ित रिशु गुप्ता ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टायर दुकान में पिता के साथ काम करता है। बीते एक साल से कृष्णा यादव, प्रेम यादव और पवन पासवान उस पर शराब के लिए रुपए देने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट करते थे।

यह भी पढ़े : जमानत पर रिहा होकर निकाला जुलूस, पुलिस ने दोबारा भेजा जेल…

सोमवार शाम तीनों ने उसे घर के पास पुलिया पर बैठा देख फिर से पैसे मांगे। इंकार करने पर उन्होंने हमला कर दिया। सिर पर चुड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिशु ने कोतरा रोड थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को किरोड़ीमल नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related