बस्तर : 06 अगस्त 2025
बस्तर जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल को अपग्रेड कर 300 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से जल्द प्रस्ताव मंगवाया गया है।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि लक्ष्य है इस अस्पताल को प्रदेश का नंबर 1 स्वास्थ्य संस्थान बनाना, ताकि बस्तरवासियों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी और सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह भी पढ़े : रायगढ़ में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर नाबालिग की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…
तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे मंत्री ने मेडिकल कॉलेज, महारानी अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अस्पताल के संचालन के लिए एमओयू भी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राज्य में 800 डॉक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है और अब किसी भी अस्पताल में MBBS डॉक्टर का पद रिक्त नहीं है। साथ ही 125 सहायक प्राध्यापकों और 610 नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
मंत्री ने मलेरिया मुक्त अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


