30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

छाल रेंज में दिखे बाघ के पदचिन्ह, माया पहाड़ की ओर जाने की आशंका, वन विभाग अलर्ट मोड पर…

HomeChhattisgarhछाल रेंज में दिखे बाघ के पदचिन्ह, माया पहाड़ की ओर जाने...

Date:

रायगढ़ : 01 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत छाल रेंज में बाघ की मौजूदगी की आशंका से वन विभाग सतर्क हो गया है। हाटी से पुरूंगा और सामरसिंघा के बीच खेतों और पगडंडियों पर बाघ जैसे बड़े पदचिन्ह मिले हैं, जिन्हें तेंदुए के पदचिन्हों से बड़ा और अलग बताया गया है।

बाघ की मौजूदगी की पुष्टि के लिए वन विभाग की दो टीमें लगातार 3 दिनों से ट्रैकिंग कर रही हैं। एक टीम में हाथी मित्र दल, वनकर्मी और ग्रामीणों को मिलाकर 10-12 सदस्य शामिल हैं। हालांकि पहले दिन के बाद से किसी नए पदचिन्ह की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों का मानना है कि बाघ जंगल से सटे माया पहाड़ की ओर गया हो सकता है, जहां की पथरीली जमीन पर पदचिन्ह मिलना मुश्किल है।

यह भी पढ़े : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ननों की गिरफ्तारी, युवती ने बताया जबरन लिया गया बयान, केरल के सांसदों ने की जेल में मुलाकात…

स्थिति को देखते हुए आसपास के गांवों – जैसे सामरसिंघा, गेरवानी, किदा, खर्रा, गंजईपाली और गलीमार – में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाघ की कोई हलचल या सूचना मिले, तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

बाघ की स्पष्ट पुष्टि के लिए विभाग ने 10 से 12 ट्रैप कैमरे तैयार रखे हैं। यदि कहीं मवेशी या अन्य जानवर के शिकार की सूचना मिलती है, तो वहां कैमरे लगाए जाएंगे। अब तक किसी शिकार की खबर नहीं मिली है।

छाल रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि पूरे छाल रेंज और उससे सटे अन्य रेंज में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाघ की मौजूदगी को लेकर विभाग गंभीरता से निगरानी कर रहा है और हर संभावित दिशा में ट्रैकिंग की जा रही है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...