30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बैंक कर्मचारी ने 31 ग्राहकों से की 27 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhबैंक कर्मचारी ने 31 ग्राहकों से की 27 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार...

Date:

जगदलपुर : 01 अगस्त 2025

जगदलपुर स्थित इंडसइंड बैंक के एक कर्मचारी द्वारा 31 ग्राहकों से करीब 27.43 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी अमन कुमार साव ने ग्राहकों से लोन की किस्त के नाम पर नकद राशि लेकर फर्जी रसीद थमाई और रकम बैंक में जमा नहीं की।

यह भी पढ़े : छाल रेंज में दिखे बाघ के पदचिन्ह, माया पहाड़ की ओर जाने की आशंका, वन विभाग अलर्ट मोड पर…

पीड़ित ग्राहक भीमधर मौर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर के लिए 10.30 लाख रुपए का लोन लिया था। अमन ने किस्तों में कुल 5.75 लाख रुपए लिए और कंप्यूटर से रसीद बनाकर दी। जब वे NOC लेने बैंक पहुंचे, तो जमा की गई रकम रिकॉर्ड में नहीं मिली।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने 31 लोगों से ठगी की बात कबूली। सिटी कोतवाली प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...