36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई, तीन पंचायत सचिव निलंबित, कई पर नोटिस…

HomeChhattisgarhप्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई, तीन पंचायत सचिव निलंबित, कई...

Date:

कांकेर : 29 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत कांकेर के सीईओ हरेश मंडावी ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर भानुप्रतापपुर के कुल्हाड़कट्टा, अंतागढ़ के मुल्ले और नरहरपुर के देवगांव पंचायत सचिवों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

वहीं कोयलीबेड़ा के बेलगाल और लक्ष्मीपुर पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया है। साथ ही भानुप्रतापपुर, कांकेर, कोयलीबेड़ा और दुर्गूकोंदल विकासखंड के छह पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़े : रायपुर सांसद ने राइस मिलर्स को चावल जमा करने की अनुमति देने केंद्रीय मंत्री से की मांग…

समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2016-24 तक जिले में 29,207 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 26,643 पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2024-25 में 37,932 आवासों का लक्ष्य मिला है, जिनमें से 30,103 स्वीकृत और 5,262 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 24,841 निर्माणाधीन हैं।

हितग्राहियों को 1.20 लाख रुपये की तीन किश्तों में राशि DBT के माध्यम से दी जा रही है। साथ ही मनरेगा के तहत 90 दिनों की मजदूरी भी दी जा रही है। सीईओ ने निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण कराने हेतु सरपंचों और सचिवों को क्लस्टर स्तर पर सामग्री व राजमिस्त्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...