30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 50 लाख का सोना गायब, रिटायर्ड दरोगा ने दर्ज कराई FIR…

HomeChhattisgarhभिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से 50 लाख का सोना...

Date:

दुर्ग : 29 जुलाई 2025

शहर के सेक्टर-5 निवासी सेना से रिटायर्ड दरोगा सिंह के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने इंदिरा प्लस सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के लॉकर नंबर 697 में अपने परिवार का 40 तोला सोना तीन पोटलियों में सुरक्षित रखा था। कुछ महीने पहले लॉकर में जंग और सीपेज की शिकायत पर बैंककर्मी अनिता कोरेटी ने उन्हें अस्थायी लॉकर नंबर 547 दिया और एक चाबी खुद रख ली।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई, तीन पंचायत सचिव निलंबित, कई पर नोटिस…

17 जनवरी 2025 को अनिता ने दरोगा सिंह को फोन कर बताया कि पुराना लॉकर खाली कर उसका सामान अस्थायी लॉकर में रख दिया गया है। अप्रैल में जब दरोगा सिंह लॉकर देखने पहुंचे, तो उसमें से दो पोटलियां गायब थीं, जिनमें करीब 50 लाख रुपये मूल्य का सोना था।

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल बैंक को दी, लेकिन बैंक प्रबंधन ने कहा कि लॉकर में रखे सामान की जिम्मेदारी बैंक की नहीं है। थक-हारकर पीड़ित ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि लॉकर रूम के पास CCTV कैमरा नहीं है, जिससे जांच में परेशानी हो रही है। यह घटना बैंक लॉकर की सुरक्षा और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...