31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

रायपुर सांसद ने राइस मिलर्स को चावल जमा करने की अनुमति देने केंद्रीय मंत्री से की मांग…

HomeChhattisgarhरायपुर सांसद ने राइस मिलर्स को चावल जमा करने की अनुमति देने...

Date:

रायपुर : 29 जुलाई 2025

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के लगभग 200 राइस मिलर्स को वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 का चावल जमा करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी मिलर्स चावल जमा करने के लिए तैयार हैं और यदि उन्हें एक माह का समय देकर अनुमति दी जाए, तो वे चावल जमा कर सकते हैं। इसके बाद पुनः मिलिंग कार्य शुरू किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : सावन उत्सव 2025” में सजी परंपरा, उल्लास और नारी शक्ति की अनोखी छटा – तेलुगु महिला विंग, सीजी तेलुगु महासंघ रायपुर द्वारा भव्य आयोजन संपन्न…

सांसद ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इन मिलर्स से सरकार द्वारा बैंक गारंटी ली जाती है, जिससे किसी प्रकार की आर्थिक क्षति की आशंका नहीं रहती। इन राइस मिलर्स को लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य का चावल जमा करना है। अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि न्यायालय ने भी मिलर्स को चावल जमा करने की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिस तरह ओडिशा सरकार को यह अनुमति प्रदान की गई है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ के मिलर्स को भी यह सुविधा दी जानी चाहिए। यदि अनुमति दी जाती है, तो राज्य की 200 से अधिक राइस मिलें पुनः चालू हो सकेंगी और 20,000 से अधिक लोगों का रोजगार सुरक्षित रहेगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...