बिलासपुर : 26 जुलाई 2025
बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेका में 41 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है। यह घोटाला पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य और दूसरे पंचायत के सचिव भानू विश्वकर्मा की मिलीभगत से किया गया। मामले की जानकारी देने वाले सचिव सचिन कौशिक को ही जांच से पहले निलंबित कर दिया गया है।
सचिन कौशिक को नई पंचायत गठन के बाद दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका हुई। जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच ने उनका डीएससी, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलकर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से कई फाइलें अप्रूव कर 41 लाख रुपए की निकासी की।
पैसे फर्जी फर्मों को दिए गए जिनमें विश्वकर्मा ट्रेडर्स, संदीप मोटर और कश्यप ट्रेडर्स शामिल हैं, जो सरपंच के करीबी लोगों के नाम पर बनी थीं। इन फर्मों का कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है। सचिव भानू विश्वकर्मा को भी इस मिलीभगत में निलंबित किया गया है।
सचिन कौशिक ने सभी दस्तावेजों के साथ सीईओ को शिकायत कर एफआईआर की अनुमति मांगी, लेकिन उल्टे उन्हें ही निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि जनपद सीईओ एसएस पोयाम की भूमिका भी संदिग्ध है, जिन्होंने बिना सूचना दिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर DSC बदलने की अनुमति दी।
सचिव ने सभी गड़बड़ियों का दस्तावेजी पुलिंदा तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सौंपा है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==


