22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

हाई सिक्योरिटी प्लेट के नाम पर अव्यवस्था, लोगों से वसूली पर सवाल…

HomeChhattisgarhहाई सिक्योरिटी प्लेट के नाम पर अव्यवस्था, लोगों से वसूली पर सवाल...

Date:

रायपुर : 17 जुलाई 2025

राजधानी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) बदलवाने के लिए आरटीओ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान से आमजन त्रस्त हैं। पिछले एक हफ्ते से शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को ऑफिस टाइम में जबरन रोका जा रहा है और नंबर प्लेट के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं।

बुधवार को पंडरी बस स्टैंड के पास वाहन चालकों को अचानक रोकने की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग रास्ता बदलकर भागे, तो कई को प्राइवेट कर्मचारियों ने जबरदस्ती रोक लिया। इससे ऑफिस जा रहे लोग, मरीज और स्कूल जा रहे बच्चों के अभिभावक परेशान हुए।

लोगों का आरोप है कि सरकारी रेट 365 रुपए तय है, फिर भी 420 रुपए वसूले जा रहे हैं। आरटीओ अधिकारी का कहना है कि अतिरिक्त 50-55 रुपए च्वाइस सेंटर की फीस है।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ विधानसभा, मानसून सत्र के चौथे दिन सत्ता पक्ष को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना…

जनता की शिकायतें:

  • राजकुमार मिरानी: जबरन 420 रुपए मांगे, विरोध करने पर बहस हुई।
  • आशीष तिवारी: पैसे लिए, न रसीद मिली, न नंबर प्लेट का पता।
  • मुकुल यादव: दिए गए सेंटर पर नंबर प्लेट नहीं मिला, एक महीने बाद लगा।

जनता का कहना है कि ये अभियान अव्यवस्थित और जबरदस्ती वाला है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...