37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘समोसे-जलेबी’ पर चेतावनी की खबरों को बताया भ्रामक…

HomeNationalस्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘समोसे-जलेबी’ पर चेतावनी की खबरों को बताया भ्रामक...

Date:

नई दिल्ली : 16 जुलाई 2025

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया में चल रही उन खबरों को ‘‘भ्रामक और निराधार’’ करार दिया है जिनमें कहा गया था कि उसने समोसा, जलेबी, लड्डू जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लगाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसकी सलाह का उद्देश्य केवल वसा और अतिरिक्त चीनी के सेवन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है, न कि किसी खास व्यंजन या स्ट्रीट फूड को निशाना बनाना।

मंत्रालय ने कहा कि यह एक सामान्य परामर्श है, जिसमें लोगों को संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया है। इसमें फलों, सब्जियों और कम वसा वाले खाद्य विकल्पों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सीढ़ियों का उपयोग और हल्का व्यायाम जैसे सुझाव दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : तेजस मार्क-1ए के लिए अमेरिका से मिला दूसरा इंजन, वायुसेना को जल्द मिलेंगे स्वदेशी लड़ाकू विमान…

एक अलग परामर्श में मंत्रालय ने सभी सरकारी कार्यालयों, मंत्रालयों और स्वायत्त निकायों से आग्रह किया है कि वे कार्यस्थलों पर “तेल और चीनी” की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड लगाएं। इसका उद्देश्य मोटापे और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए रोज़ाना जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, आधिकारिक लेटरहेड, लिफाफों और नोटपैड पर भी स्वास्थ्य संबंधी संदेश छापने की सलाह दी गई है।

बयान में यह भी दोहराया गया कि यह परामर्श भारतीय स्ट्रीट फूड संस्कृति को लक्षित नहीं करता और न ही किसी खाद्य विक्रेता को अपने उत्पादों पर चेतावनी लगाने का निर्देश दिया गया है। यह पहल केवल एक स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...