18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा, राजस्व निरीक्षक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ विधानसभा, राजस्व निरीक्षक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने...

Date:

रायपुर : 14 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रश्नकाल के दौरान राजस्व निरीक्षक परीक्षा में हुई गड़बड़ी का मुद्दा गरमाया रहा। इस मुद्दे को पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने उठाया।

राजेश मूणत ने सदन में सवाल करते हुए पूछा कि जब गृह विभाग ने इस मामले में FIR दर्ज करने की अनुशंसा की थी, तो फिर संबंधित विभाग ने अब तक FIR क्यों नहीं कराई?

मंत्री ने दी सफाई

इस पर राज्य के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि यह परीक्षा प्रक्रिया पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में संपन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को जब इस संबंध में शिकायत मिली, तो गृह विभाग को पत्र भेजकर मामले की विस्तृत जांच की मांग की गई। इसके साथ ही, जांच की जिम्मेदारी ईओडब्ल्यू (EOW) और एसीबी (ACB) को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़े : धाराशिव में 4 माह की मासूम की संदिग्ध मौत, हत्या और अपहरण की आशंका; गांव में शोक और आक्रोश…

कांग्रेस का विरोध, भूपेश बघेल ने की CBI जांच की मांग

राजस्व मंत्री के जवाब से असंतुष्ट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि गड़बड़ी की पूरी प्रक्रिया मौजूदा कार्यकाल में हुई है, लेकिन सरकार इसे पिछली सरकार पर डाल रही है, जो गलत है। भूपेश बघेल ने इस गंभीर मामले की जांच CBI को सौंपे जाने की मांग की। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

विपक्ष का वॉकआउट

सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार इस गंभीर घोटाले को दबाने की कोशिश कर रही है। विधानसभा में पहले ही दिन इस तीखी नोकझोंक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मानसून सत्र हंगामेदार रहने वाला है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...