27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

इंदौर में आखिरकार बरसे बादल, हल्की बारिश से मौसम ने ली राहत की करवट, दो दिन और बरसने के आसार…

HomeMadhya PradeshIndoreइंदौर में आखिरकार बरसे बादल, हल्की बारिश से मौसम ने ली राहत...

Date:

इंदौर : 14 जुलाई 2025

कई दिनों तक बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने की स्थिति रविवार रात को बदल गई। शहर के कई हिस्सों में दो दौर में 5-7 मिनट की हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह से बदल गया। रात में दर्ज करीब 10.4 मिमी बारिश इस जुलाई माह की एक दिन में सबसे अधिक वर्षा रही। इस वर्षा के साथ जुलाई में अब तक एक इंच बारिश हो चुकी है।

वर्तमान मानसून सीजन में अब तक इंदौर में कुल 165.1 मिमी (करीब 6.5 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से अब भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह से भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और आज भी बारिश की संभावना जताई गई है।

धूप और बादलों के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव

रविवार को दिनभर धूप और बादलों की आंखमिचौली चलती रही। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा और जुलाई का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक आई और रात का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो तीन दिन बाद सामान्य स्तर पर लौटा है।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ विधानसभा, राजस्व निरीक्षक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट…

मॉनसून सिस्टम हुआ सक्रिय, दो दिन तक और असर रहेगा

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, मध्यप्रदेश से इस समय मानसून टर्फ लाइन गुजर रही है और साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्यप्रदेश, जिसमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल शामिल हैं, में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ सकता है।

इतिहास की नजर से: इंदौर में बारिश के रिकॉर्ड

  • जुलाई माह में औसतन 12 इंच बारिश होती है और लगभग 13 दिन वर्षा होती है।
  • पिछले साल (2024) जुलाई में कुल 8.77 इंच बारिश हुई थी।
  • अब तक की एक दिन में सबसे अधिक वर्षा: 27 जुलाई 1913 को 11.5 इंच बारिश हुई थी।
  • सबसे अधिक जुलाई माह की कुल वर्षा: वर्ष 1973 में 30.5 इंच दर्ज की गई थी।

कृषि और आमजन को मिली राहत

हालांकि रविवार रात की बारिश हल्की रही, लेकिन इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं किसानों को भी थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि इससे खेतों की मिट्टी में नमी बढ़ी है। यदि आगामी दिनों में मानसून सक्रिय रहा, तो खरीफ की फसलों के लिए यह अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

इंदौर में जुलाई का मौसम

दिनदिन का तापमानरात का तापमानबारिश (मिमी में)
1 जुलाई30.4 (-2)23.2 (0)1.3
2 जुलाई29.4 (-3)23.8 (+1)0.4
3 जुलाई29.1 (-4)23.6 (0)4.1
4 जुलाई28 (-4)23.6 (0)0.1
5 जुलाई26.4 (-5)23.4 (0)4.6
6 जुलाई28.2 (-4)22.5 (-1)6.1
7 जुलाई27.8 (-4)22.2 (-1)0.1
8 जुलाई26.8 (-5)22.6 (-1)2.2
9 जुलाई29.9 (-3)23.4 (0)1.2
10 जुलाई29.5 (-1)23.6 (+1)
11 जुलाई31.2 (+1)24.2 (+1)
12 जुलाई29.9 (-1)23.6 (+1)
13 जुलाई31.6 (+1)23.2 (0)10.4

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...