खंडवा : 12 जुलाई 2025
खंडवा जिले में जंगलों पर अतिक्रमण और वन अमले पर हमलों के मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कुख्यात अतिक्रमणकारी लाखा के दो बेटों – करण और करताप – को एक साल के लिए जिलाबदर कर दिया है। दोनों पर जंगल में कब्जा करने और कार्रवाई के दौरान पुलिस व वन अमले पर पथराव करने के आरोप हैं।
लाखा खुद भी पूर्व में जिलाबदर हो चुका है। उसकी दो पत्नियां और 12 बेटे हैं, जो नवाड़ (जंगल काटकर खेती) में सक्रिय हैं।
गुड़ी रेंज में लॉकडाउन के दौरान करीब 10 हजार एकड़ जंगल पर अवैध कब्जा कर खेत बनाए गए थे। मई-जून 2025 में वन विभाग ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर पौधारोपण किया था, लेकिन अतिक्रमणकारी दोबारा सक्रिय होकर पौधे उखाड़कर फसल बोने लगे।
यह भी पढ़े : ओंकारेश्वर में पांच साल बाद फिर गूंजी नर्मदा आरती की गूंज, ऋषिकेश जैसा दिखा दृश्य…
बीते एक हफ्ते में दो बार वन अमले पर पथराव हुआ, जिसमें करण और करताप की भूमिका रही। प्रशासन अब अन्य अतिक्रमणकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है और स्पष्ट किया है कि जंगल की जमीन पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


