खंडवा : 12 जुलाई 2025
पवित्र नर्मदा तट ओंकारेश्वर में पांच साल बाद एक बार फिर मां नर्मदा की भव्य आरती की शुरुआत हुई। सावन महीने के पहले दिन शुक्रवार शाम घाट पर दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार के साथ भक्ति से भरा दृश्य नजर आया। माहौल कुछ ऐसा था मानो हरिद्वार या ऋषिकेश में गंगा आरती हो रही हो।
पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने बताया कि अब हर दिन शाम को पंडितों द्वारा विधिवत नर्मदा माता की पूजा और आरती की जाएगी। जिला प्रशासन और मंदिर समिति मिलकर आरती की नियमित व्यवस्था करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।
यह भी पढ़े : खंडवा में चाकू मारकर युवक की हत्या, मोहर्रम के जुलूस के विवाद की रंजिश में वारदात…
इस आरती की शुरुआत साल 2018 में तत्कालीन एसडीएम ममता खेड़े ने कराई थी, जो दो साल तक रोजाना होती रही। लेकिन 2020 में कोरोना महामारी के कारण यह परंपरा रुक गई। इसके बाद 2023 में आई बाढ़ में आरती का सारा सामान बह गया, जिससे आयोजन पूरी तरह ठप हो गया।
हाल ही में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने आरती दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद सावन के पहले दिन से यह आयोजन फिर से शुरू किया गया।
प्रशासन का लक्ष्य है कि ओंकारेश्वर में यह आरती अब लगातार चले और इसे धार्मिक पर्यटन के एक आकर्षण के रूप में विकसित किया जाए। श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ने की उम्मीद है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


