27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सीएम मोहन यादव का उज्जैन प्रवास, धार्मिक आस्था और जनकल्याण योजनाओं का अद्भुत संगम…

HomeMadhya Pradeshसीएम मोहन यादव का उज्जैन प्रवास, धार्मिक आस्था और जनकल्याण योजनाओं का...

Date:

उज्जैन : 12 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लिया। दिन की शुरुआत उन्होंने महाकाल मंदिर में सपत्नीक भस्मारती के दर्शन और पूजा-अर्चना से की। इसके बाद शिप्रा नदी के नरसिंह घाट पर डुबकी लगाकर प्रदेशवासियों की समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बाबा महाकाल की कृपा से ही मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। सावन मास में लिया गया संकल्प जनकल्याण में परिणत होता है।”

इसके बाद डॉ. यादव कालिदास अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में भाग लिया। यहां उन्होंने लगभग 154 करोड़ रुपये की लागत से मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें शामिल हैं:

  • 453 स्मार्ट फिश पार्लर (22.65 करोड़ रुपये)
  • अत्याधुनिक अंडर वॉटर टनल और एक्वा पार्क (40 करोड़ रुपये)
  • इंदिरा सागर जलाशय में 3060 केजेस द्वारा मत्स्य उत्पादन योजना (91.80 करोड़ रुपये)

यह भी पढ़े : खंडवा जिले में जंगल अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कुख्यात लाखा के बेटों पर जिलाबदर की कार्रवाई…

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मछुआरों को 430 मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स, 100 यूनिट्स, 396 केजेस, फीडमील स्वीकृति पत्र और 9.63 करोड़ रुपये के डेफर्ड वेजेस का वितरण भी किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले मछुआरों और सहकारी समितियों को सम्मानित किया गया।

दोपहर में नलवा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना के तहत प्रदेशभर की बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की। बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, पुजारीगण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रमों में शामिल रहे।

यह दौरा धार्मिक आस्था, सामाजिक सशक्तिकरण और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...