24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

मोपका बाईपास को मिलेगी नई पहचान: सरकार ने ली सुध, 63.13 करोड़ का प्रस्ताव तैयार…

HomeChhattisgarhBILASPURमोपका बाईपास को मिलेगी नई पहचान: सरकार ने ली सुध, 63.13 करोड़...

Date:

बिलासपुर: 12 जुलाई 2025

बिलासपुर कोनी से मोपका होते हुए सेंदरी के पास रतनपुर हाईवे तक जाने वाला बाईपास अब जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। लंबे समय से खराब हालत में पड़े इस बाईपास को अब फोरलेन में बदला जाएगा। सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए कुल 63.13 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेजा गया है, जो फिलहाल मंजूरी की प्रक्रिया में है।

इस बाईपास की लंबाई 14 किलोमीटर है और इसमें 2 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े गड्ढे हैं। कई गड्ढे इतने खतरनाक हैं कि इनसे हर रोज हादसों का खतरा बना रहता है। गड्ढों की गहराई एक से डेढ़ फीट तक है, जिससे दुपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है।

यह सड़क वर्ष 2016 में करीब 35.88 करोड़ की लागत से बनाई गई थी। लेकिन रखरखाव के अभाव में निर्धारित अवधि खत्म होने से पहले ही यह बाईपास जर्जर हो गया। पिछले कई महीनों से बाईपास पर जाम, दुर्घटनाएं और वाहन फंसने की घटनाएं आम हो चुकी थीं, जिससे लोग अब इस मार्ग पर वाहन चलाने से कतराने लगे थे।

मोपका बाईपास की बदहाली को स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन और सरकार की नींद खुली और सड़क को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मंजूरी मिलते ही काम तेजी से शुरू होगा और उन्हें जल्द एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।

कहना है कि यह बाईपास बिलासपुर शहर को भारी ट्रैफिक से राहत देने के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र, विश्वविद्यालय और आसपास के गांवों से आने-जाने वालों के लिए यह मुख्य मार्ग है। लोगों ने सरकार से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...