20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

गोंदवारा अंडरब्रिज क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच: रेलवे भूमि पर कोई अवैध कब्जा नहीं मिला…

HomeChhattisgarhगोंदवारा अंडरब्रिज क्षेत्र में अतिक्रमण की जांच: रेलवे भूमि पर कोई अवैध...

Date:

रायपुर : 12 जुलाई 2025

रायपुर गोंदवारा अंडरब्रिज के समीप स्थित 65 ब्लॉक विनायक गार्डन और आसपास की कॉलोनियों में कथित अतिक्रमण की शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्थल पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार का बड़ा या संगठित अतिक्रमण सामने नहीं आया है। बता दें की विगत 20 जून को रेलवे प्रबंधक के दौरे के दौरान गोंदवारा अंडरब्रिज के समीप स्थित 65 ब्लॉक विनायक गार्डन और आसपास की कॉलोनियों में कथित अतिक्रमण की शिकायत की गयी थी, जिसमे रेलवे के पूर्व कर्मचारी टी.गोपी की मिली भगत की शंका जताई गयी थी | जांच दल ने पूरे क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण करते हुए स्थानीय निवासियों से भी जानकारी एकत्र की। क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कॉलोनीवासियों ने बताया कि मंदिर सामूहिक प्रयास से वर्षों पूर्व बनाया गया था और यह सभी की आस्था का केंद्र है।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि:
निरीक्षण के दौरान कुछ छोटे-मोटे निर्माण या सीमित निजी उपयोग की गतिविधियाँ जरूर देखने को मिलीं, लेकिन उन्हें स्थायी या व्यवस्थित अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। टीम ने स्पष्ट किया कि ये निर्माण किसी भी प्रकार से रेलवे की संपत्ति पर बड़ा अतिक्रमण नहीं दर्शाते हैं।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि विभाग नियमित रूप से अपनी सम्पत्ति की निगरानी करता है और जहां कहीं भी वास्तविक अतिक्रमण पाया जाता है, वहां नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाती है। साथ ही स्थानीय निवासियों से यह अपील की गई है कि वे रेलवे की जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य न करें और विभाग के साथ सहयोग बनाए रखें।

बदनामी की मंशा से की गई शिकायत?
स्थानीय लोगों ने इस जांच को स्वागत योग्य बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि बिना ठोस आधार के शिकायत करना तथा एक विशेष कॉलोनी—65 ब्लॉक विनायक गार्डन—को निशाना बनाना निंदनीय है। उनका मानना है कि यह शिकायत किसी व्यक्ति विशेष की छवि धूमिल करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की दुर्भावना से प्रेरित हो सकती है।

रेलवे की सतर्कता और पारदर्शिता सराहनीय
इस निरीक्षण को रेलवे प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली और सतर्कता का प्रतीक माना जा रहा है, जिससे भविष्य में भूमि विवादों को रोकने में सहायता मिलेगी। जांच टीम की निष्पक्ष कार्यवाही से क्षेत्र में शांति और भरोसा बना है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...