30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बस्तर का कदेर गांव बना विकास की मिसाल, दिव्यांग दंपती को मिला नल से पानी…

HomeChhattisgarhबस्तर का कदेर गांव बना विकास की मिसाल, दिव्यांग दंपती को मिला...

Date:

जगदलपुर : 11 जुलाई 2025

बस्तर अंचल के दूरस्थ कदेर गांव में पहली बार घर-घर नल से शुद्ध पानी पहुंचा है। इससे गांव की नेत्रहीन महिला कोसी बाई और उनके दिव्यांग पति मुरा राम नुरूटी की जिंदगी में बड़ी राहत आई है। मुरा राम पहले रोज कांवड़ में झरिया से पानी लाते थे, लेकिन अब कहते हैं, “कभी सोचा नहीं था कि हमारे घर में भी नल लगेगा। ये सपना साकार किया है क्रेडा विभाग ने।”

यह बदलाव जल जीवन मिशन के तहत क्रेडा विभाग द्वारा लगाए गए सोलर ड्यूल पंप सिस्टम की बदौलत संभव हो पाया। कदेर गांव में तीन सौर जल टंकियों का निर्माण कर हर घर तक पाइपलाइन बिछाई गई है।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों की बदहाली पर जताई सख्त नाराजगी, सरकार से मांगा जवाब…

क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा के अनुसार, “हम केवल संयंत्र नहीं लगाते, बल्कि उसके संचालन और रखरखाव के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य सेवा और जनविश्वास को प्राथमिकता देना है।”

अब तक बस्तर संभाग में 10,206 सोलर ड्यूल पंप लगाए जा चुके हैं, जिससे कई नक्सल प्रभावित गांवों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है।

कदेर गांव, जो कभी बुनियादी सुविधाओं से वंचित था, आज विकास की नई पहचान बन चुका है। कोसी बाई और मुरा राम की कहानी यह साबित करती है कि जब योजनाएं ज़मीन पर सही तरीके से उतरती हैं, तो जीवन में बड़ा बदलाव आता है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...