भोपाल : 10 जुलाई 2025
अनंतपुर इलाके में गुरुवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस अभियान का नेतृत्व हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने किया, जिनकी मौजूदगी में 3 हजार स्क्वायर फीट में फैले पक्के व्यावसायिक निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। यह निर्माण कार्य अनंतपुर की मुख्य सड़क किनारे अवैध रूप से किया गया था।
तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी के आदेश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अनुमान है कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। प्रशासन ने बताया कि संबंधित व्यक्ति सोहेल अहमद, निवासी अनंतपुर, ने ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर अवैध रूप से निर्माण किया था।
प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा में निर्माण नहीं हटाया गया। ऐसे में सख्त कदम उठाते हुए अमले ने मौके पर पहुंचकर भवन को गिरा दिया।
यह भी पढ़े : द्वारकापुरी में हेड कांस्टेबल पर हमला, हिंदूवादी नेता की कार क्षतिग्रस्त, छह आरोपी गिरफ्तार…
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। सड़क के दोनों ओर बेरिकेडिंग की गई थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और यातायात बाधित न हो।
यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही शिकायतों के आधार पर की गई है। स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क किनारे अवैध निर्माण की शिकायत प्रशासन से की थी, जिसके बाद जांच और नोटिस की प्रक्रिया के बाद गुरुवार को यह सख्त कदम उठाया गया।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


