27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

द्वारकापुरी में हेड कांस्टेबल पर हमला, हिंदूवादी नेता की कार क्षतिग्रस्त, छह आरोपी गिरफ्तार…

HomeMadhya PradeshIndoreद्वारकापुरी में हेड कांस्टेबल पर हमला, हिंदूवादी नेता की कार क्षतिग्रस्त, छह...

Date:

इंदौर : 10 जुलाई 2025

बुधवार रात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल मुन्नालाल चौहान पर कुछ युवकों ने डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में चौहान के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान उपद्रवियों ने हिंदूवादी नेता पवन शर्मा की कार के कांच भी फोड़ दिए।

घटना लाल ब्रोडी क्षेत्र की है। एफआरवी वैन पर तैनात मुन्नालाल को तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो रास्ते में कुछ युवक आपस में झगड़ते मिले। उन्होंने जब समझाने की कोशिश की, तो युवकों ने हमला कर दिया।

घायल अवस्था में मुन्नालाल ने थाने को सूचना दी। टीआई सुशील पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में पीयूष, रोहित, पवन, आकाश, विकास और किशन शामिल हैं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में मूसलधार बारिश से संकट गहराया, 9 जिलों में बाढ़ का खतरा…

पुलिस ने हेड कांस्टेबल की शिकायत पर हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, पवन शर्मा की शिकायत पर कार में तोड़फोड़ को लेकर अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...