18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा: 9 जिलों में रेड अलर्ट, कई हादसे…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा: 9 जिलों में रेड...

Date:

रायपुर : 10 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में बीते एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए 24 घंटे का अलर्ट घोषित किया है।

वहीं दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर और गरियाबंद सहित 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रायपुर, बेमेतरा और कबीरधाम सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख घटनाएं:

  • दुर्ग: शिवनाथ नदी में फंसे 32 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया। ये सभी भारतमाला परियोजना में कार्यरत थे।
  • कवर्धा: बिजली गिरने से एक नाबालिग और एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत।
  • कांकेर: 16 पिलरों पर चलकर ग्रामीण नदी पार करने को मजबूर। स्कूली बच्चों की भी जान जोखिम में।
  • रायगढ़: सबसे अधिक 473.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बेमेतरा में सबसे कम 153 मिमी बारिश हुई।
  • गरियाबंद: उफनते नालों को पार करते लोगों का वीडियो वायरल।
  • राजिम: त्रिवेणी संगम और कुलेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियां जलमग्न।
  • बिलासपुर: घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित।
  • जगदलपुर: तीरथगढ़ व चित्रकोट वाटरफॉल अपने शबाब पर।
  • अमृतधारा (मनेंद्रगढ़): भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति।

बिजली गिरने के कारण:

विपरीत ऊर्जा वाले बादलों की टकराहट से आकाशीय बिजली उत्पन्न होती है। यह बिजली तेज़ तापमान (सूर्य से भी अधिक) के साथ धरती पर गिरती है और आसपास मौजूद व्यक्ति को झटका लग सकता है।

सुरक्षा सुझाव:

  • खुले मैदान, पेड़ या ऊंचे टावरों के पास न रहें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
  • भारी बारिश के दौरान नदी-नालों को पार करने से बचें।

मानसून की स्थिति:

इस बार मानसून 24 मई को ही आ गया था, जो सामान्य से 8 दिन पहले है। अगर यह 15 अक्टूबर तक टिकता है, तो 145 दिन लंबा रहेगा। 11 जुलाई से वर्षा की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...