रायपुर : 10 जुलाई 2025
राजधानी रायपुर में 9 जुलाई की रात एक बुजुर्ग से चलती ई-रिक्शा में लूट की वारदात हुई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग और ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए।
पीड़ित रामकुमार यादव ब्राह्मणपारा निवासी हैं। उनका बेटा बीमार था, जिसे उन्होंने 7 जुलाई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 9 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे रामकुमार अस्पताल से ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रिंग रोड होते हुए जब रिक्शा रायपुरा चौक के पास पहुंचा, तब तीन युवक उसमें सवार हो गए। कुछ ही देर में उन्होंने रामकुमार और चालक टेकेश्वर सिंह ठाकुर को धमकाया और दोनों के मोबाइल व नकदी लूटकर भाग निकले।
यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा: 9 जिलों में रेड अलर्ट, कई हादसे…
रामकुमार यादव ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
इस वारदात ने शहर में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


