27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिलासपुर में बनेगा एजुकेशन हब, DMF से 15 करोड़ की मंजूरी – 100 करोड़ की कार्ययोजना को मिली हरी झंडी…

HomeChhattisgarhBILASPURबिलासपुर में बनेगा एजुकेशन हब, DMF से 15 करोड़ की मंजूरी –...

Date:

बिलासपुर : 03 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद बिलासपुर में एजुकेशन हब बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। हाल ही में कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई खनिज न्यास (DMF) गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 100 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई, जिसमें एजुकेशन हब के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा पुल निर्माण, वेंडिंग ज़ोन, आंगनबाड़ी भवन, दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास, स्वास्थ्य, पेयजल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी करोड़ों रुपये स्वीकृत हुए हैं।

यह भी पढ़े : भोपाल में 134 करोड़ के GST फर्जीवाड़े का खुलासा, मरवाही से कोयला कारोबारी गिरफ्तार…

नई गाइडलाइन के तहत अब बिलासपुर को कोरबा से DMF फंड नहीं मिलता, इसलिए यह कार्ययोजना बिलासपुर की अपनी खनिज आय और बची हुई पुरानी राशि (करीब 3-4 करोड़) के आधार पर तैयार की गई है।

गौरतलब है कि कोरबा जिले में पहले एजुकेशन हब की योजना बुरी तरह असफल रही थी। अब बिलासपुर में एक नए मॉडल के तहत इसे सफल बनाने की कोशिश की जा रही है। न्यायधानी में यह हब यदि सही तरीके से आकार लेता है, तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शिक्षा का आधार मिल सकेगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...