27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

दीपका खदान भूमि अधिग्रहण मामला, 30 साल बाद महिला को मिला न्याय, फर्जीवाड़े से मिली नौकरी अब असली हकदार को…

HomeChhattisgarhBILASPURदीपका खदान भूमि अधिग्रहण मामला, 30 साल बाद महिला को मिला न्याय,...

Date:

बिलासपुर : 03 जुलाई 2025

कोरबा के दीपका गांव की निवासी निर्मला तिवारी की 0.21 एकड़ जमीन वर्ष 1981 में एसईसीएल की कोयला खदान परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले उन्हें 1985 में मुआवजा तो दे दिया गया, लेकिन नौकरी किसी फर्जी व्यक्ति नंदकिशोर जायसवाल को दे दी गई, जिसने खुद को उनका बेटा बताकर नियुक्ति हासिल कर ली।

निर्मला तिवारी ने धोखाधड़ी की जानकारी मिलने के बाद एसईसीएल प्रबंधन से शिकायत की और लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार 2016 में नंदकिशोर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद जब उन्होंने अपने असली बेटे उमेश तिवारी को नौकरी देने की मांग की, तो एसईसीएल ने यह कहकर इनकार कर दिया कि अधिग्रहण के समय जमीन उनके नाम म्यूटेट नहीं थी और बेटा तब पैदा नहीं हुआ था।

यह भी पढ़े : बिलासपुर में बनेगा एजुकेशन हब, DMF से 15 करोड़ की मंजूरी – 100 करोड़ की कार्ययोजना को मिली हरी झंडी…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसईसीएल के इन तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि मुआवजा निर्मला तिवारी को मिला, इसका मतलब यही है कि वे जमीन की असली मालिक थीं। म्यूटेशन स्वामित्व का नहीं, कब्जे का प्रमाण होता है। कोर्ट ने माना कि यदि शुरू में गलती हुई थी, तो उसे सुधारते समय असली हकदार को अधिकार मिलना चाहिए।

हाईकोर्ट ने एसईसीएल को आदेश दिया है कि उमेश तिवारी को 6 जुलाई 2017 से नौकरी पर नियुक्त किया जाए और उस तारीख से वेतन व अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएं। यह फैसला पुनर्वास नीति और न्याय की लड़ाई में एक अहम मिसाल बन गया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...