22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

आवारा मवेशियों से परेशान आम जनता, बिलासपुर में प्रशासन सख्त; हादसों पर पशु मालिक जाएंगे जेल…

HomeChhattisgarhBILASPURआवारा मवेशियों से परेशान आम जनता, बिलासपुर में प्रशासन सख्त; हादसों पर...

Date:

बिलासपुर : 03 जुलाई 2025

प्रदेशभर में सड़कों पर घूमते आवारा मवेशी आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी चिंता जताई है। इसी कड़ी में बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।

एसपी ने कहा कि यदि मवेशी के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो उसके मालिक को सह-आरोपी बनाकर जेल भेजा जाएगा। साथ ही खुले में मवेशी छोड़ने पर जुर्माना भी लगेगा।

यह भी पढ़े : कुसमी थाना विवाद: बिना अपराध दर्ज किए व्यापारी की गिरफ्तारी पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित…

प्रशासन ने मोपका, कोनी, गोकुलधाम समेत कई जगहों पर पशु आश्रय स्थल बनाने की घोषणा की है। चारे के लिए पशु कल्याण समिति और दानदाताओं से सहयोग लिया जाएगा। एनएचएआई को भी सड़क किनारे मवेशियों के लिए जगह चिन्हित करने को कहा गया है।

पूर्ववर्ती गौठान योजना बंद हो चुकी है और नई सरकार की गौ अभ्यारण योजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है। कांजी हाउस भी अव्यवस्था से जूझ रहे हैं। प्रशासन ने अब सख्ती दिखाई है, लेकिन मवेशियों की देखभाल में गौरक्षक संगठनों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related