30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

भारतमाला परियोजना की आड़ में मुआवजा घोटाले की नई परत, धरमजयगढ़ में रातों-रात उग रहे अवैध शेड…

HomeChhattisgarhभारतमाला परियोजना की आड़ में मुआवजा घोटाले की नई परत, धरमजयगढ़ में...

Date:

रायगढ़ : 03 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा बढ़ाने की नीयत से बड़े पैमाने पर फर्जी निर्माण का खेल सामने आया है। उरगा से पत्थलगांव के बीच प्रस्तावित हाईवे के लिए एलाइनमेंट बदले जाने के बाद मेंढरमार और बायसी जैसे गांवों में जमीनों पर रातों-रात अवैध शेड, टीन शेड और अधकच्चे ढांचे खड़े किए जा रहे हैं।

मुआवजा निर्धारण में निर्माणाधीन ढांचों को आधार मानकर राशि बढ़ाई जाती है, इसी का फायदा उठाने के लिए यह हेरफेर की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा खेतों में निर्माण कर मुआवजे की दरें बढ़वाने की साजिश रची जा रही है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस पूरे खेल में राजस्व अमले, दलालों और कुछ अफसरों की मिलीभगत भी है।

यह भी पढ़े : आवारा मवेशियों से परेशान आम जनता, बिलासपुर में प्रशासन सख्त; हादसों पर पशु मालिक जाएंगे जेल…

हाल ही में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध निर्माण स्थलों से लाल झंडे हटाए और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन पूर्व में रायपुर, लारा और अभनपुर में उजागर हो चुके घोटालों के बावजूद अब तक कोई जांच समिति नहीं बनी है।

अगर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मामला एक और बड़े मुआवजा घोटाले में तब्दील हो सकता है। प्रशासन की उदासीनता ने भ्रष्टाचार को खुली छूट दे दी है, जिससे सरकारी योजनाएं आम जनता के बजाय दलालों की कमाई का जरिया बनती जा रही हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...