27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कुसमी थाना विवाद: बिना अपराध दर्ज किए व्यापारी की गिरफ्तारी पर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित…

HomeChhattisgarhकुसमी थाना विवाद: बिना अपराध दर्ज किए व्यापारी की गिरफ्तारी पर थाना...

Date:

अंबिकापुर: 03 जुलाई 2025

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में थाना प्रभारी सहित दो प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामला पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक व्यापारी की गिरफ्तारी से जुड़ा है, जिसे बिना अपराध दर्ज किए ही गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, कुसमी क्षेत्र के एक स्थानीय व्यापारी ने पश्चिम बंगाल के व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। परंतु थाने में कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया। इसके बावजूद थाना प्रभारी ललित यादव के निर्देश पर प्रधान आरक्षक विष्णुकान्त मिश्रा व प्रांजुल कश्यप आरोपी व्यापारी को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि व्यापारी से 4 लाख रुपए में सौदा तय कर गिरफ्तारी की योजना बनाई गई थी। पुलिसकर्मियों ने कथित आरोपी व्यापारी का मोबाइल जब्त कर उसे बंद कर दिया और उसे गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाने लगे। व्यापारी के भाई की शिकायत पर आसनसोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरक्षकों को थाने में बैठाया और पूछताछ की।

बयान में विरोधाभास पाए जाने पर आसनसोल के डीएसपी ने बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर रमनलाल से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारी कार्यशैली पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और लाइन अटैच कर दिया है।

इसके साथ ही एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें रुपयों के लेन-देन की भूमिका भी प्रमुख बिंदु होगी। यह मामला पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है और निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...