रायपुर : 01 जुलाई 2025
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ IAS अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे वर्तमान में गृह एवं जेल विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार ने जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 16 जून 2025 को अधिसूचना क्रमांक क. आ. 2681 (अ) जारी कर भारत की आगामी जनगणना वर्ष 2027 में कराए जाने की घोषणा की है। यह अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में दिनांक 16.06.2025 को प्रकाशित की गई थी।
यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक…
जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के समुचित क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए राज्य शासन ने मनोज कुमार पिंगुआ (मोबाइल नंबर: 98181 46936, ईमेल: pinguamk@ias.nic.in) को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनसे जनगणना कार्यों में आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन और विभिन्न विभागों व जिलों के बीच समन्वय की अपेक्षा की है।
गौरतलब है कि जनगणना भारत की सबसे व्यापक एवं महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या की संरचना, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा, आवास आदि से संबंधित विस्तृत जानकारियां एकत्र की जाती हैं। राज्य सरकार की यह पहल जनगणना कार्य को सटीक, समयबद्ध और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


