27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जीएसटी के 8 साल, टैक्स वसूली और टैक्सपेयर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी, अप्रैल 2025 में बना नया रिकॉर्ड…

HomeNationalजीएसटी के 8 साल, टैक्स वसूली और टैक्सपेयर्स की संख्या में जबरदस्त...

Date:

नई दिल्ली : 01 जुलाई 2025

देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लागू हुए आज 8 साल पूरे हो गए। 1 जुलाई 2017 को शुरू हुई इस एकीकृत टैक्स प्रणाली ने देश के टैक्स सिस्टम को सरल, पारदर्शी और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया है।

टैक्स कलेक्शन दोगुना, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस GST कलेक्शन 22.08 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि 2020-21 में यह केवल 11.37 लाख करोड़ रुपए था। यानी बीते 5 सालों में टैक्स वसूली लगभग दोगुनी हो गई है। यह केंद्र और राज्य सरकारों की राजस्व स्थिति को मजबूत करने में अहम साबित हुआ है।

अप्रैल 2025 में सबसे ज्यादा GST वसूली

सरकार ने अप्रैल 2025 में 2.37 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे ज्यादा मासिक कलेक्शन है। इसमें सालाना आधार पर 12.6% की वृद्धि हुई। इससे पहले अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ 2027 जनगणना की तैयारी शुरू, राज्य सरकार ने मनोज कुमार पिंगुआ को बनाया नोडल अधिकारी…

GST से टैक्सपेयर्स की संख्या में भी भारी वृद्धि

GST लागू होते समय देश में रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स की संख्या करीब 65 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.51 करोड़ से ज्यादा हो गई है। टैक्स बेस के इस विस्तार ने देश की कर प्रणाली को मजबूती दी है और अनुपालन में सुधार लाया है।

सिस्टम हुआ सरल और पारदर्शी

GST से पहले व्यापारियों को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स कानूनों का पालन करना पड़ता था। अब पूरे देश में एक समान कर ढांचा है। ई-इनवॉइस, ई-वे बिल और ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग जैसे डिजिटल उपायों ने टैक्स प्रक्रिया को और सरल बनाया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...