23.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

रायगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी...

Date:

रायगढ़ : 29 जून 2025

जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजारी में शनिवार को एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने कुल्हाड़ी से गले पर वार कर बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजारी निवासी मस्तराम साहू (75) आंख की समस्या से पीड़ित थे और ऑपरेशन कराने की तैयारी कर रहे थे। शनिवार सुबह वे गांव के ही रामचरण चौहान के घर डॉक्टर संबंधी जानकारी लेने गए थे। इसी दौरान वहां रामचरण का छोटा भाई शिवचरण चौहान पहुंचा।

यह भी पढ़े :बिलासपुर में बनेगी छत्तीसगढ़ की पहली एजुकेशन सिटी, 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण…

मस्तराम और शिवचरण के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में शिवचरण ने कुल्हाड़ी से मस्तराम के गले पर वार कर दिया। मस्तराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर शिवचरण फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे गांव से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में शिवचरण ने पुरानी रंजिश के चलते मस्तराम की हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...