23.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

रायपुर में एटीएम से छेड़छाड़ कर एक लाख से ज्यादा की ठगी, दो दिन में गैंग ने रचा खेल…

HomeChhattisgarhरायपुर में एटीएम से छेड़छाड़ कर एक लाख से ज्यादा की ठगी,...

Date:

रायपुर : 29 जून 2025

राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में स्थित टाटीबंध के ए टू जेड चौक पर लगे IDBI बैंक के एटीएम से दो दिन में एक लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। गैंग ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर नोट फंसा दिए, जिससे ग्राहकों को लगा कि मशीन खराब है। लेकिन उनके खाते से पैसे कटते रहे।

20 और 21 जून को कई ग्राहक पैसे निकालने पहुंचे, पर किसी को नकद नहीं मिला। जब पैसे वापस नहीं लौटे, तो ग्राहक बैंक पहुंचे। जांच में पता चला कि मशीन से छेड़छाड़ की गई थी। नोट निकलने वाली जगह पर चिपचिपा पदार्थ चिपकाया गया था, जिससे नोट बाहर नहीं आ पा रहे थे।

यह भी पढ़े : रायगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

IDBI की शाखा प्रबंधक अमृता मीढ़ा की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत केस दर्ज किया है। सीसीटीवी में एक अज्ञात युवक मशीन से छेड़छाड़ करता नजर आया। पुलिस को शक है कि यह राजस्थान से आए गैंग का काम है, जो दो दिन में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आम जनता से एटीएम इस्तेमाल के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...