HomeCHHATTISGARHबच्चों की परेशानी देख मौके पर पहुंचे विधायक, पीएम श्री स्कूल से...

Date:

बच्चों की परेशानी देख मौके पर पहुंचे विधायक, पीएम श्री स्कूल से डबल शिफ्ट खत्म; अब एक ही पाली में होगी पढ़ाई…

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की पहल से विश्रामपुरी के विद्यार्थियों को मिली राहत, खासकर दूरस्थ गांवों की छात्राओं को शाम के समय घर लौटने की परेशानी से मिलेगी निजात।

विश्रामपुरी। विद्यार्थियों और उनके पालकों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विश्रामपुरी स्थित पीएम श्री स्कूल में संचालित डबल शिफ्ट व्यवस्था को समाप्त कराने की पहल की है। अब स्कूल में कक्षाओं का संचालन एक ही पाली में किया जाएगा। लंबे समय से दो पालियों में पढ़ाई होने के कारण विद्यार्थियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और बच्चों एवं पालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अमले और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर एक पाली में स्कूल संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

शाम को घर लौटने की चिंता से मिलेगी राहत: विश्रामपुरी पीएम श्री स्कूल में डबल शिफ्ट के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर छात्राओं को शाम के समय घर लौटने में परिवहन और सुरक्षा संबंधी कठिनाइयां होती थीं। कई पालकों ने इस समस्या को लेकर अपनी चिंता भी जाहिर की थी। विधायक नीलकंठ टेकाम ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिलने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा और आवागमन की सुविधा भी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षा संबंधी विजन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

पालकों और विद्यार्थियों ने जताया आभार: विधायक की इस पहल से विश्रामपुरी क्षेत्र के पालकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों में खुशी का माहौल है। पालकों, विद्यार्थियों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की परेशानी का त्वरित समाधान इस बात का उदाहरण है कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता देकर मौके पर पहुंचने से सकारात्मक बदलाव संभव है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related