34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

राशिफल : 05 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

HomeRASHIPHALराशिफल : 05 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

रायपुर : 05 जून 2025

आज 5 जून दिन गुरुवार है और आज चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में होगा। आज चंद्रमा से 10वें भाव में गुरु बैठे हैं जिससे वसुमान योग बन रहा है। इसे साथ ही मिथुन राशि में मौजूद चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे जिससे आज गजकेसरी योग का निर्माण भी हो रहा है। जिससे आज गुरुवार का दिन मिथुन, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष राशि, धन लाभ के नए मौके मिलेंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके क्रिएटिव विचारों की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके शुभचिंतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ के नए मौके मिलेंगे और आपकी आय में इजाफा होगा। आज सेहत के प्रति सावधान रहें और किसी की बातों में न आएं। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णुसहस्त्रनाम  का पाठ करें।

​वृषभ राशि, विवादों से बचकर रहें

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, बेवजह के विवादों में न फंसें। किसी उकसावे में न आएं, अपने काम से काम रखें। साथ ही साथ आज वृषभ राशि वालों को अपने धन का प्रबंधन सोच समझकर करना चाहिए। हो सकता है आज आपको कोई धन का लालच दे सकता है। बचकर रहें। लेनदेन में सतर्क रहें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। पुरानी गलतियों को न दोहराएं। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

​मिथुन राशि, पद प्रतिष्ठा का मिल सकता है लाभ

आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को कई जगहों से फायदा मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ दिलाएगा। वहीं आज कारोबार में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। विरोधी आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर हर परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे। आज सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

​कर्क राशि, संतान से मिल सकती है खुशखबरी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आएंगी, बेहतर होगा कि आप अपने करीबी शुभचिंतकों से सलाह मशविरा करें। इसके साथ ही आज संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। वे करियर में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। बेवजह की बातों के लिए जिद न करें। लाइफ पार्टनर की बातों को भी समझें। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

​सिंह राशि, व्यापार में मिल सकता है मनचाहा लाभ

सिंह राशि के जातकों को आज व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने के आसार हैं। आज आपका कार्यों में मन लगेगा और उनमें प्रगति भी दिखाई देगी। इसके साथ ही आज आप कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। लेकिन आज नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस वजह से आपमें चिड़चिड़ापन हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें लापरवाही न बरतें। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

​कन्या राशि, खर्चों पर रखें नियंत्रण

आज कन्या राशि वालों को अपने खर्चों पर लगाम लगाते हुए आगे बढ़ना होगा। किसी भी अहम काम को आज ही पूरा करें, कल के लिए न टालें। काम का बोझ बढ़ सकता है। आज जोखिम सोच समझकर लें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर उधार लेने की सोच रहे हैं तो आज आसानी से मिल जाएगा। आज बच्चों के साथ मौज मस्ती में रहेंगे। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

​तुला राशि, आय के नए स्रोत मिलने के आसार

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बस जल्दबाजी से बचें। आज आपको आमदनी का नया स्रोत मिल सकता है। इससे आपको धन लाभ भी होगा। अगर व्यापार में आपका धन फंस गया है तो आज वापस मिल सकता है। हालांकि आज आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। धोखा मिल सकता है। साझेदारी में काम करने से बचें। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​वृश्चिक राशि, नौकरी में मिल सकते हैं नए मौके

वृश्चिक राशि के जातक आज अगर बिजनेस से जुड़ी कोई योजना बनाएंगे तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है। निवेश से लाभ की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी न करें। किसी परेशानी को लेकर माता-पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले आज आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

​धनु राशि, व्यापार में हो सकती है उन्नति

धनु राशि के राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार की मदद से आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। व्यापार में उन्नति के संकेत मिलेंगे। माहौल अच्छा रहेगा। आज धर्म कर्म में आपका मन लगेगा। आप परिवार के साथ पूजा, भजन या कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। संयम बना रखें। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​मकर राशि, व्यापार में लाभ के लिए करना पड़ेगा संघर्ष

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन रोजमर्रा के खर्च पूरे हो जाएंगे। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना का खतरा हो सकता है। पारिवारिक विवाद में आपको शांति और समझदारी से काम लेना होगा। गुस्से से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें। संपत्ति से जुड़े किसी मामले में जीत मिलने की संभावना है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि, लाभदायक रहेगी व्यापारिक यात्रा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर कोर्ट-कचहरी से जुड़े कोई मामला चल रहा है तो आज उसमें परेशानी हो सकती है, लापरवाही बिल्कुल न बरतें। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी नई योजना में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आज उधार देने से बचें। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेंट करें।

​मीन राशि, खुशनुमा रहेगा आज का दिन

मीन राशि के जातकों को आज करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप किसी काम को लेकर तनाव में थे तो वह भी आज दूर हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं से खुशखबरी मिलने के आसार हैं। नया मकान, वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी आपको लाभ हो सकता है। आज दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 01 मई 2026; जाने आपकी राशि क्या कहती है….

राशिफल मेष (Aries)आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र...

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2026: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…

राशिफल/स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट : आज चंद्रमा कन्या राशि...