27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

भरतपुर-सोनहत के 83 गांवों को मिला 4G का तोहफा, डिजिटल इंडिया अभियान को मिली नई गति…

HomeChhattisgarhभरतपुर-सोनहत के 83 गांवों को मिला 4G का तोहफा, डिजिटल इंडिया अभियान...

Date:

रायपुर : 04 जून 2025

छत्तीसगढ़ के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 83 गांवों को अब हाई-स्पीड 4G इंटरनेट सेवाओं से जोड़ दिया गया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे डिजिटल इंडिया अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन दूरस्थ और आदिवासी बहुल गांवों में पहली बार मजबूत डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंची है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और व्यापार को नई गति मिलेगी।

अब ग्रामीण विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल सामग्री तक आसानी से पहुंच सकेंगे। किसान कृषि तकनीक, मंडी भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी मोबाइल पर ही प्राप्त कर पाएंगे। स्थानीय व्यापारी डिजिटल भुगतान, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन ऑर्डर जैसी सुविधाओं से अपने व्यवसाय को बढ़ा सकेंगे। साथ ही, महिलाएं भी डिजिटल साक्षरता के माध्यम से स्वरोजगार के नए अवसर हासिल कर सकेंगी।

यह भी पढ़े :बेंगलुरू हादसे पर मुख्यमंत्री की संवेदना, मृतकों को श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…

सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता से ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा और नागरिक समय व धन की बचत के साथ पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे।
इस योजना को लागू करने में स्थानीय प्रशासन, दूरसंचार विभाग और नेटवर्क ऑपरेटर कंपनियों ने मिलकर काम किया। तकनीकी चुनौतियों के बावजूद इन दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क टावर स्थापित कर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई।

डिजिटल विस्तार की इस पहल के लिए जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया है। स्थानीय लोगों ने इसे “डिजिटल समावेशन की दिशा में क्रांतिकारी कदम” बताया है, जो क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार बनेगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...