36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही;देवभोग, छुरा और फिंगेश्वर के सीईओ को कारण बताने नोटिस…

HomeChhattisgarhप्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही;देवभोग, छुरा और फिंगेश्वर के सीईओ को कारण...

Date:

गरियाबंद: 22 मई 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले के तीन जनपद पंचायतों—देवभोग, छुरा और फिंगेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने यह कार्यवाही योजना की मॉनिटरिंग में हो रही उदासीनता के मद्देनज़र की है।

पीएम आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर लगातार योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत; अगले चार दिन ऑरेंज अलर्ट…

देवभोग जनपद पंचायत के सीईओ रवि सोनवानी को योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग न करने और फर्जी जीओ टैगिंग के मामलों को अनदेखा करने के कारण नोटिस थमाया गया है। वहीं छुरा जनपद के सीईओ सतीश चन्द्रवंशी को पीएमएवाई 2.0 के तहत किए गए सर्वेक्षण की ठीक से निगरानी न करने और ग्राम पंचायत सोरिदखुर्द में अवैध वसूली की शिकायत पर लापरवाही बरतने के लिए जवाब तलब किया गया है।

इसी प्रकार, फिंगेश्वर जनपद के सीईओ स्वप्निल ध्रुव को ग्राम पंचायत बरभाठा में जॉब कार्ड की गड़बड़ी और अपात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृत करने की शिकायत पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के लिए नोटिस जारी किया गया है कलेक्टर ने इन तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जल्द से जल्द संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्यवाही जिला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें योजनाओं के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...