36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत; अगले चार दिन ऑरेंज अलर्ट…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत;...

Date:

रायपुर: 22 मई 2025

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। बलरामपुर जिले में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं महासमुंद (MCB) जिले में एक ग्रामीण की जान चली गई। इस दौरान कुछ मवेशियों की भी मौत हुई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। प्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदले हुए मौसम का असर पूरे प्रदेश में देखा जा सकता है, लेकिन इसका विशेष प्रभाव उत्तर और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पड़ेगा। इन इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं की संभावना सबसे अधिक है।

राज्य में औसत तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। हालांकि, बुधवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके उलट अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े :https://दुर्ग बस स्टैंड से 21 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया जब्त…

राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिली, लेकिन इससे तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) मध्यप्रदेश से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से से गुजर रही है, जिसका प्रभाव विशेष रूप से बलरामपुर, सरगुजा और आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है।

वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़—दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी आशंका है। मध्य छत्तीसगढ़—रायपुर, महासमुंद और बेमेतरा में एक-दो स्थानों पर हल्की मेघ गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

सावधानी बरतने की अपील

राज्य शासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलें, विशेष रूप से पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें। ग्रामीण इलाकों में मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों में रखने की सलाह दी गई है।

आगामी 4 दिनों का पूर्वानुमान:

  • तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना
  • 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट
  • उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ पर विशेष असर

राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। नागरिकों से सतर्कता और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...