27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, तिल्दा में गोदाम से गोवा व्हिस्की की बड़ी खेप जब्त…

HomeChhattisgarhरायपुर में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, तिल्दा में गोदाम से...

Date:

रायपुर: 02 मई 2025 (भूषण)

रायपुर, 2 मई। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावडे एवं कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 30 अप्रैल 2025 को तिल्दा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

गोपनीय सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने तिल्दा मोहरा मार्ग स्थित सब्जी मंडी के पास आरोपी मोहम्मद गुलाब अंसारी के किराए के गोदाम पर दबिश दी। आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश राज्य की शराब एकत्र कर उसे रिबॉटलिंग कर महंगे दामों पर बेचा जा रहा था।

छापेमारी के दौरान गोदाम से 144 नग पाव गोवा व्हिस्की (कुल मात्रा 25.92 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,280 बताई गई है। इसके अलावा 1000 नग मसाला मदिरा के ढक्कन, 100 खाली पाव शीशियां, एक प्लास्टिक कुप्पी और एक विद्युत टेस्टर भी जब्त किए गए।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(1)(ज), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान, आबकारी उपनिरीक्षक टेक बहादुर कुर्रे, प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी एवं आबकारी आरक्षक राकेश दुबे की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...