31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर में नशा करने से मना करने पर हमला: संतोषी नगर में चिकन सेंटर संचालक पर चाकू से वार, आरोपी फरार…

HomeChhattisgarhरायपुर में नशा करने से मना करने पर हमला: संतोषी नगर में...

Date:

रायपुर, 3 मई 2025 (भूषण)
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में अपराधियों ने एक बार फिर से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है। चिकन सेंटर चलाने वाले युवक इश्तियाक खान पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमला उस समय हुआ जब इश्तियाक ने कुछ युवकों को नशा करने से रोका।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर और उसके साथी अमान अख्तर, रिहान, तालिब, फैजल समेत अन्य ने इश्तियाक पर चाकू और लाठी से हमला किया। हमले के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, पेट और जांघ में चोटें आई हैं। यह हमला उस समय हुआ जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे हमले की पुष्टि होती है। फिलहाल सभी आरोपी मौके से फरार हैं और टिकरापारा पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह कोई पहली घटना नहीं है जब नशा करने से मना करने पर किसी निर्दोष व्यक्ति को शिकार बनाया गया हो। राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और छोटे-छोटे विवादों में जानलेवा हमले किए जा रहे हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...