31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर मॉर्निंग वॉक हादसा : तेज रफ्तार कार ने चार को रौंदा, एक महिला की मौत, दो घायल…

HomeChhattisgarhरायपुर मॉर्निंग वॉक हादसा : तेज रफ्तार कार ने चार को रौंदा,...

Date:

रायपुर: 02 मई 2025 (भूषण)

रायपुर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तेलीबांधा ब्रिज के पास हुआ, जब चार लोग सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे उन्हें टक्कर मारती हुई निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही जान चली गई।

घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...