26.4 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

दुर्ग में आंधी-बारिश का कहर: वर्टिकल गार्डन पुलिया पर गिरा, कई वाहन चपेट में, बड़ा हादसा टला…

HomeChhattisgarhदुर्ग में आंधी-बारिश का कहर: वर्टिकल गार्डन पुलिया पर गिरा, कई वाहन...

Date:

दुर्ग: 01 मई 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

दुर्ग, छत्तीसगढ़। गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और रायपुर व दुर्ग सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दुर्ग जिले में तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

सबसे बड़ी घटना कोहका से सूर्या मॉल रोड पर देखने को मिली, जहां दुर्ग नगर निगम द्वारा बनाया गया वर्टिकल गार्डन तेज आंधी की वजह से उखड़कर एक पुलिया पर गिर गया। लोहे के भारी फ्रेम सहित गार्डन वहां से गुजर रही कई कारों के ऊपर जा गिरा, जिससे तीन से चार वाहन उसके नीचे दब गए। कारों के अंदर फंसे लोग खुद को बाहर नहीं निकाल सके।

स्थानीय लोगों की मदद से कारों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर क्रेन बुलाई गई ताकि भारी फ्रेम को हटाया जा सके। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सड़कों पर गिरे पेड़ों और स्ट्रीट लाइट के खंभों को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास जारी है। भारी बारिश और आंधी के चलते दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में कई जगह जलभराव और बिजली व्यवधान की स्थिति बनी हुई है।

दोपहर तक तेज धूप के बाद शाम 4 बजे से मौसम बदला और 5 बजे से तेज आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...