22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया के परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 20 लाख की सहायता…

HomeChhattisgarhपहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया के...

Date:

रायपुर : 01 मई 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया की जान चली गई। आतंकियों की गोली का शिकार बने मीरानिया की मृत्यु की खबर से रायपुर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मीरानिया के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार की इस घोषणा से पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंकी हमले में मारे गए सभी नागरिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी। अब मीरानिया के परिजन कुल 30 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त करेंगे। सरकार ने यह भी कहा है कि शहीद जैसे हालात में जान गंवाने वाले नागरिकों और उनके परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related