नक्सल प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी : राज्यपाल रमेन डेका…

HomeCHHATTISGARHनक्सल प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी : राज्यपाल रमेन डेका...

Date:

रायपुर, 01 मई 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कांकेर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के ग्रामीणों ने भेंट की। इस दौरान ग्रामीणों ने नक्सली हिंसा से जुड़ी अपनी समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखा। श्री डेका ने सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और शासन द्वारा प्रदान की गई सहायता राशि का उचित उपयोग करने की अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं ताकि इन क्षेत्रों को संचार सुविधा से जोड़ा जा सके। उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक संपदा और पर्यटन की संभावनाओं को भी उजागर किया।

उन्होंने यह भी कहा कि नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विशेष पहल की जाएगी। इस क्रम में सुकमा जिले के ग्राम चिंता गुफा निवासी राहुल सोड़ी के इलाज हेतु एम्स रायपुर में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, गृह मंत्री के ओएसडी श्री अमर सिदार सहित अनेक पीड़ित ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर सराफा प्रदर्शन : आज आधे दिन बंद रहेगा सराफा बाजार, HUID और हॉलमार्क व्यवस्था के खिलाफ पैदल मार्च…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बिलासपुर, छत्तीसगढ़। सराफा कारोबारियों के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन...

एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी के सदाबहार गीतों से आज सजेगी रायपुर की संगीत शाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। संगीत प्रेमियों के लिए एक...

MATS विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ–ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का सफल आयोजन, IAS राहुल देव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। MATS विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों...