30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

नारायणपुर: नक्सल मोर्चे पर तैनात ITBP जवानों ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल ड्राइवर की बचाई जान…

HomeChhattisgarhनारायणपुर: नक्सल मोर्चे पर तैनात ITBP जवानों ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे...

Date:

नारायणपुर : 29 अप्रैल 2025 (सुनील सिंह राठौर )

नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कड़ेनार इलाके से एक मानवीयता से भरी तस्वीर सामने आई है। यहां देश की सुरक्षा में तैनात ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की 45वीं बटालियन के जवानों ने एक सड़क दुर्घटना में घायल पिकअप चालक की जान बचाकर मिसाल पेश की है।

घटना कड़ेनार स्थित कंपनी ऑपरेटिंग बेस (COB) के पास की है, जहां तेज रफ्तार डंपर और पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह से फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही COB में तैनात ITBP जवान मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की मदद से चालक को बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार केंद्र में इलाज दिया गया और तत्परता दिखाते हुए जवानों ने एम्बुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के मुताबिक, यदि समय पर इलाज नहीं मिलता, तो चालक की जान जा सकती थी। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ITBP जवानों के इस जज्बे और तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ देश की सीमाओं की ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और मदद के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...