29.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

शहरी विकास को मिलेगा नया आयाम: नगरीय निकायों को 103 करोड़ रुपए की निधि जारी…

HomeChhattisgarhशहरी विकास को मिलेगा नया आयाम: नगरीय निकायों को 103 करोड़ रुपए...

Date:

रायपुर, 29 अप्रैल 2025 (भूषण )

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत कुल 103 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इस निर्णय को उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की स्वीकृति प्राप्त है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इन निधियों का सदुपयोग कर योजनाओं का लाभ शहरी आबादी तक शीघ्रता से पहुंचाया जाए।

जारी की गई राशि में से नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मूलभूत विकास कार्यों के लिए यह धनराशि दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महापौर तथा अध्यक्ष निधि की प्रथम किस्त के रूप में 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं। साथ ही पार्षद निधि की प्रथम किस्त के रूप में 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं।

विभागीय विवरण के अनुसार:

  • महापौर निधि (नगर निगम): ₹10.12 करोड़
  • अध्यक्ष निधि (नगर पालिका): ₹10.50 करोड़
  • अध्यक्ष निधि (नगर पंचायत): ₹10.01 करोड़
  • पार्षद निधि (नगर निगम): ₹21.96 करोड़
  • पार्षद निधि (नगर पालिका): ₹23.37 करोड़
  • पार्षद निधि (नगर पंचायत): ₹27 करोड़

यह निधि नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना, नागरिक सुविधाएं और बुनियादी सेवाओं के उन्नयन में उपयोग की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल से नगरीय जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

ख़बरें और भी…(स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related