29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

माशिमं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम मई के पहले सप्ताह में, टॉपर्स को मिलेगा सम्मान…

HomeChhattisgarhमाशिमं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम मई के पहले सप्ताह में, टॉपर्स को...

Date:

भूषण (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रदेश के 36 केंद्रों पर दो चरणों में संपन्न कराया गया, जिसका अंतिम चरण 18 अप्रैल को पूरा हुआ।

माशिमं अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू ने मूल्यांकन कार्य की प्रतिदिन निगरानी की और धीमी गति वाले केंद्रों में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए। मूल्यांकन की शुरुआत से पहले केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे। इस बार मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या में वृद्धि की गई, ताकि कार्य समय पर और सुचारू रूप से पूर्ण हो सके।

मूल्यांकन कार्य समाप्त होते ही परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछले वर्ष 9 मई को घोषित किए गए परिणामों में कक्षा 10वीं का परिणाम 75.61% और 12वीं का 80.74% रहा था। इस बार संभावना है कि परिणाम इससे पहले जारी किए जा सकते हैं। हर बार की तरह इस वर्ष भी अस्थायी प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) जारी की जाएगी।

सत्र 2024-25 के टॉपर्स को अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई थी, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा योजना के नामकरण में विलंब हुआ था। अब इस योजना का नाम “पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” रखा गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक टॉपर को ₹1.5 लाख की नगद राशि दी जाएगी। जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष कक्षा 10वीं में रिकॉर्ड 73 और 12वीं में 23 छात्र टॉप-10 सूची में शामिल हुए थे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...