Raipur News: राजधानी में इंटरस्टेट उठाईगिरी गैंग की दस्तक, 2 लाख रुपये की चोरी से मचा हड़कंप…

HomeCHHATTISGARHRaipur News: राजधानी में इंटरस्टेट उठाईगिरी गैंग की दस्तक, 2 लाख रुपये...

Date:

रायपुर राजधानी में अंतरराज्यीय उठाईगिरी गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस बार शातिर गैंग ने मौदहापारा इलाके में दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामले में तिल्दा निवासी किराना कारोबारी मुकेश कुमार भोजवानी से 2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर ली गई।

पीड़ित कारोबारी ट्रेन से रायपुर पहुंचे थे और स्टेशन से जयस्तंभ चौक जाने के लिए एक शेयरिंग ई-रिक्शा में सवार हुए। रिक्शा में पहले से ही दो महिलाएं बैठी थीं। जब कारोबारी जयस्तंभ चौक पर खरीदारी करने लगे और पेमेंट के लिए बैग खोला, तो उसमें रखी 2 लाख 40 हजार की नकदी में से 2 लाख रुपये की गड्डी गायब थी।

शिकायत मिलने पर मौदहापारा थाना पुलिस हरकत में आई और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में सामने आया कि संदिग्ध महिलाएं गुरुनानक चौक और मंजू ममता होटल के बीच रिक्शा से उतरी थीं।

पुलिस को संदेह है कि यह वारदात गोंदिया के कुख्यात उठाईगिरी गैंग द्वारा अंजाम दी गई है, जिसमें महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इससे पहले भी रायपुर में ऐसे ही मामलों में गोंदिया गैंग को पकड़ा जा चुका है।

फिलहाल मौदहापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने चेताया है कि यदि इन अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो शहर में इस तरह की और भी बड़ी वारदातें हो सकती हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...