पूर्व प्राथमिक विभाग का ग्रेजुएशन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न…

HomeCHHATTISGARHपूर्व प्राथमिक विभाग का ग्रेजुएशन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़: श्री बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर-2, देवेंद्र नगर तथा किड्स जोन SBVM भनपुरी के पूर्व प्राथमिक विभाग के अंतर्गत कक्षा पी.पी.2 के बच्चों का ग्रेजुएशन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही श्री जिग्नेश शाह, श्री जी. स्वामी (अध्यक्ष, आंध्रा एसोसिएशन रायपुर), सचिव श्री के. एस. आचार्यालु, कार्यकारिणी सदस्यगण श्री सी. साई गोपाल, श्री हेमसुंदर राव तथा संस्था की प्राचार्या डॉ. फ्रेनी जय प्रकाश एवं उपप्राचार्या श्रीमती मौसमी भट्टाचार्या सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक परिधान में मंच पर आकर अपनी उपाधियाँ प्राप्त कीं। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए इस आयोजन को बच्चों के जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण बताया। श्री जी. स्वामी ने कक्षा नर्सरी एवं पी.पी.1 के बच्चों को वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रदान किए।

अभिभावकों ने भी बच्चों की शिक्षा, कला एवं समग्र विकास को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।

समारोह के दौरान शाला की अन्य उपलब्धियों को भी साझा किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर बीएमवाई चरोदा में आयोजित इंटर स्कूल परिचर्चा में एन. सात्विका, प्रीषा राठौर, रश्मि मुदलियार एवं कीर्तना यादव ने क्रमशः प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इसके अतिरिक्त पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा आयोजित चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में गुरुबख्श सिंह, तेजल ध्रुव एवं अंशिका जैन ने पुरस्कार प्राप्त किए। विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संगीत शिक्षक श्री रजत दत्ता के निर्देशन में प्रस्तुत स्वागत गीत एवं नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में संस्था के अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती स्निग्धाश्री ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कु. भूवि गंगवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...