महापौर पूजा विधानी पर जाति प्रमाण पत्र और चुनावी खर्च को लेकर बड़ा विवाद, अदालत ने भेजा नोटिस…

HomeCHHATTISGARHBILASPURमहापौर पूजा विधानी पर जाति प्रमाण पत्र और चुनावी खर्च को लेकर...

Date:

बिलासपुर: 19 अप्रैल 2025 (डेस्क)

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की महापौर एल. पद्मजा उर्फ पूजा विधानी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र की वैधता और चुनावी खर्च की सीमा का उल्लंघन करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक द्वारा दायर याचिका पर जिला अदालत ने संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले में पूजा विधानी के साथ-साथ कलेक्टर अवनीश शरण, चुनाव ऑब्जर्वर विनीत नंदनवार, अपर कलेक्टर व रिटर्निंग ऑफिसर आर.ए. कुरुवंशी, निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह और अन्य छह महापौर प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

प्रमोद नायक ने याचिका में आरोप लगाया है कि पूजा विधानी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा और तय 25 लाख रुपये की खर्च सीमा से कहीं अधिक धनराशि खर्च की। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी की गई और संबंधित अधिकारियों ने समय पर आपत्तियों पर कार्रवाई नहीं की, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

याचिका में की गई प्रमुख मांगें:

महापौर पूजा विधानी का निर्वाचन रद्द किया जाए, चुनाव प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो, याचिकाकर्ता के कानूनी खर्च की प्रतिपूर्ति की जाए

गौरतलब है कि इस मामले से पहले भी महापौर का जाति प्रमाण पत्र विवादों में आ चुका है। बसपा प्रत्याशी द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसे अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि जाति प्रमाण पत्र की वैधता की जांच छानबीन समिति के अधिकार क्षेत्र में आती है और चुनाव प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता।

रिटर्निंग ऑफिसर आर.ए. कुरुवंशी ने भी स्पष्ट किया है कि पूजा विधानी का जाति प्रमाण पत्र वैध है और इस संबंध में जांच समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आरोपों को सिरे से नकारा है।

इस पूरे प्रकरण ने शहर की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी हलचल और तेज होने की संभावना है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...