16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कोंडागांव में कांग्रेस नेता की संदिग्ध मौत, भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, हत्या का आरोप…

HomeChhattisgarhकोंडागांव में कांग्रेस नेता की संदिग्ध मौत, भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में, हत्या...

Date:

कोंडागांव, 19 अप्रैल 2025 (संवाददाता )

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में युवा कांग्रेस नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तनाव फैल गया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता पुरेंद्र कौशिक को हिरासत में लिया है। परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि राजनीतिक रंजिश के चलते की गई सुनियोजित हत्या है। घटना डोगरीगुड़ा गांव के पास की है, जहां हेमंत भोयर अपनी भाभी चंपी के साथ मोटरसाइकिल से शादी की खरीदारी के लिए कोंडागांव बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान हेमंत की मौत हो गई, जबकि भाभी चंपी का इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, कार चला रहा व्यक्ति पुरेंद्र कौशिक है, जो भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ता है और मुलमुला ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ चुका है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हेमंत भोयर के भाई बबलू भोयर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “कौशिक पंचायत चुनाव के समय से ही हमारे परिवार से रंजिश रखता था और उसने कई बार हेमंत को धमकी दी थी। यह एक सोची-समझी हत्या है।” घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भोयर के परिजनों ने थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। शुक्रवार रात को ही जिला अस्पताल और राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भी विरोध प्रदर्शन किए गए।

राज्य के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट हत्या है। भाजपा कार्यकर्ता ने जानबूझकर हेमंत की हत्या की और गांव की सरपंच को घायल किया है। जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।” फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...