HomeSportsIPL 2025: आज डबल हेडर का रोमांच, पहले मुकाबले में GT और...

Date:

IPL 2025: आज डबल हेडर का रोमांच, पहले मुकाबले में GT और DC आमने-सामने, शाम को भिड़ेंगी RR और LSG…

अहमदाबाद : 19 अप्रैल 2025 (खेल रिपोर्टर )

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज डबल हेडर का दिन है। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कांटे की टक्कर होगी, जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स इस समय छह मैचों में दस अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि गुजरात टाइटंस छह मैचों में आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। हाल ही में दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में हराकर आत्मविश्वास से भरपूर प्रदर्शन किया है।

दिल्ली के लिए मिशेल स्टार्क ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं और सुपर ओवर में भी अपनी यॉर्कर से कमाल दिखाया। उनके साथ मुकेश कुमार और मोहित शर्मा भी तेज आक्रमण को मजबूती दे रहे हैं। गुजरात की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल, साइ सुदर्शन और जोस बटलर पर है। हालांकि उनके मध्यक्रम की परीक्षा कम ही हुई है, और जब हुई तो टीम लखनऊ के खिलाफ नाकाम रही थी।

वहीं दिल्ली की बल्लेबाजी की बात करें तो जैक फ्रेसर मैकगुर्क और अभिषेक पोरेल की फॉर्म चिंता का विषय है। ऐसे में केएल राहुल और करूण नायर पर रन बनाने का दबाव होगा। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पावरप्ले में खासे प्रभावशाली रहे हैं और अब तक 10 विकेट झटक चुके हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, जो घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं, अपने घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

दोनों टीमों के पास दमदार स्पिन आक्रमण है। गुजरात के पास राशिद खान और आर. साई किशोर हैं, वहीं दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव और विपराज निगम चुनौती पेश कर सकते हैं। कुलदीप की उपलब्धता फिलहाल संदिग्ध है क्योंकि पिछले मैच में उन्हें कंधे में चोट लगी थी। दूसरा मुकाबला राजस्थान और लखनऊ के बीच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह मैच भी प्लेऑफ की रेस में अहम साबित हो सकता है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे: श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, 70% बारिश की संभावना…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़/ स्पोर्ट्स गॉल, श्रीलंका। भारत और श्रीलंका के बीच...

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, डार्विन टेस्ट 9 विकेट से जीता; सीरीज में 1-0 की बढ़त…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की...